ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

सपने में दिखाई दें ये चीजें तो समझिए भाग्यशाली हैं आप होगा धन लाभ

 नींद में सपने आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने देखना कोई संयोग नहीं होता है। बल्कि सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत होते हैं। सपनों की एक अलग दुनिया होती है। कुछ सपने तो ऐसे होते हैं, जो आपकी किस्मत तक को चमका जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ ऐसी चीजें भी दिखाई देती हैं, जो आपको धन प्राप्ति और सुख समृद्धि आने का संकेत देती हैं।

दीपक

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जलता हुआ दीपक देखना शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।

फल फूल

यदि आपको सपने में फल या फूलों से लदे हुए पेड़ पौधे दिखाई देते हैं, तो आपको जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाला है। आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

पहाड़ पर चढ़ते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप सपने में स्वयं को पहाड़ पर चढ़ता हुआ देखते हैं, तो आपको जल्द ही धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आप यदि समस्याओं में फंसे हुए हैं, तो आपको उन समस्याओं से निजात भी मिलती है।

गुलाब देखना

सपने में गुलाब का फूल देखना शुभ माना जाता है। गुलाब का फूल दिखने का मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान है और आपको धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा जीवन में सकारात्मकता आने वाली है।

दांत टूटना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में टूटा दांत देखना का अर्थ है कि आपको नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसके अलावा आपको जल्द ही खूब सारा पैसा मिलने वाला है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button