ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

विराट कोहली ने जमाया 7वां शतक IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर

 आईपीएल के एक अहम मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया। इसी के साथ उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में इतिहास रच दिया। कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। अपनी इस पारी में पारी में विराट ने 13 चौके 1 छक्का भी लगाया। इसके साथ ही कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। आईपीएल में 7 शतकों के साथ कोहली ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने छह शतक लगाए हैं। कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी बेहतरीन शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था और अगली 28 गेंदों में 50 रन और जोड़ डाले।

सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में 7वां शतक जमाकर विराट कोहली ने सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड बनाया है। विराट के बाद क्रिस गेल ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 6 शतक लगाया है। वहीं, इस लिस्ट में तीसरा नाम जोस बटलर का है, जिन्होंने 5 शतक इस जड़े हैं। वहीं इस सीजन में विराट कोहली के बल्ले से लगातार दूसरा शतक निकला है। इसी के साथ कोहली आईपीएल के ऐसे तीसरे ऐसे खिलाड़ी भी बन गये हैं, जिन्होंने लगातार दो शतकीय पारी खेली है। विराट से पहले ऐसा शिखर धवन और जोस बटलर ने ऐसा कारनामा किया था।

आखिरी लीग मुकाबला

आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटन्स से है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को इस मुकाबले में जीत हासिल करने की जरूरत है। दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स के लिए यह मुकाबला एक प्रैक्टिस मैच की तरह है क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ में एंट्री मार चुकी है

Related Articles

Back to top button