ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म मुंबई के इस डायरेक्टर ने किया ऐलान

 बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। आज के समय में उनके लाखों भक्त हैं। हालांकि कुछ लोग उनके ज्ञान पर सवाल भी खड़े करते हैं। अब जानकारी सामने आ रही हैं कि बाबा के ऊपर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम द बागेश्वर सरकार होगा, जो कि नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब के बैनर तले होगा। इस फिल्म का डायरेक्शन विनोज तिवारी करने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा होते ही उनके चाहने वाले काफी खुश हो रहे हैं।

विनोद तिवारी बनाने जा रहे हैं फिल्म

विनोद तिवारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दुनियाभर में बाबा बागेश्वर के मानने वाले हैं। वहीं उनके लिए लोगों का प्यार देखकर उन्होंने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया। इस फिल्म में बाबा की जिंदगी, उनके संघर्ष और उनके व्यक्तित्व की झलक देखने को मिलेगी। विनोद तिवारी का कहना है कि जिस तरह बाबा सनातनियों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उससे वे काफी प्रभावित हुए हैं। बता दें कि विनोद तिवारी इससे पहले और भी कई फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्मों में द कन्वर्जन, तेरी भाभी है पगले, तबादला जैसे कई नाम शामिल है।

शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

वहीं अब विनोद धीरेंद्र शास्त्री पर फिल्म लेकर आएंगे। द कन्वर्जन फिल्म लव जिदाह के मुद्दे पर बनी थी। इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ल, रवि भाटिया और मनोज जोशी ने एक्टिंग की है। बाबा बागेश्वर पर बनी इस फिल्म को हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। वहीं हाल ही में बागेश्वर धाम वाले बाबा बिहार के पटना गए थे। वहां उनका दरबार लगा था। उन्हें सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहे थे।

Related Articles

Back to top button