ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत पीएम जेम्स मरापे ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद PM मोदी रविवार की शाम पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। यहां एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। बता दें कि नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं। पापुआ न्यू गिनी में बसे भारतीय लोगों ने भी पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम ने यहां पहुंचकर भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। कई भारतीय लोगों ने पीएम मोदी को तोहफे दिए और उनके साथ फोटो खिंचाने को लेकर उतावले दिखे

पीएम मोदी के लिए तोड़ी परंपरा

प्रशांत महासागर में स्थित यह द्वीपीय देश पापुआ न्यू गिनी में शाम के बाद विदेशी मेहमानों का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं किया जाता है। लेकिन पीएम मोदी के लिए ये परंपरा भी तोड़ दी गई और मेजबान देश के प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी वो पहले शख्स हैं जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ा है। इससे भारत की दुनिया भर में बढ़ती साख और अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

क्या है कार्यक्रम?

पीएम मोदी यहां फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक कॉर्पोरेशन (FIPIC) समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस मीटिंग में 14 देशों के नेता भाग लेंगे। पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद पीएम मोदी 22 मई को ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 24 मई को आस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसी दिन वह ऑस्‍ट्रेलिया के प्रमुख कारोबियों और निजी कंपनियों के सीईओ से भी उनकी मुलाकात होगी।इसके बाद पीएम मोदी 25 मई को सुबह दिल्ली वापस आ जाएंगे

Related Articles

Back to top button