ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

निर्वस्त्र स्नान को लेकर शास्त्रों में क्या है उल्लेख क्या सच में ऐसा करना वर्जित है जानें

घर-परिवार में अक्सर बड़े-बुजुर्ग कुछ चीजों को लेकर रोक-टोक करते हैं। इसके पीछे धर्म ग्रंथों और पौराणिक कथाओं के अनुसार कुछ नियम जिम्मेदार होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मनाना आपके लिए एक प्रकार से लाभकारी होता है। जैसे सुबह जल्दी उठना, रात को जल्दी सोना, नियमित पूजा पाठ करना। पानी पीने से लेकर खाना खाने तक हर चीज का एक नियम होता है। ऐसा ही कुछ नियम स्नान को लेकर बताए गए हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार निर्वस्त्र होकर नहाना शुभ होता है या अशुभ। आइये जानते हैं।

पौराणिक कथा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एक बार की बात है एक सरोवर में गोपियां निर्वस्त्र होकर स्नान कर रही थीं। इस दौरान बाल कृष्ण कन्हैया ने हंसी-खेल में उनके वस्त्र छुपा दिए। ये देखकर गोपियां हैरान परेशान हो गई। उन्हें कृष्ण पर प्यार और गुस्सा दोनों आ रहा था। उन्होंने श्री कृष्ण से अपने वस्त्र मांगे। भगवान कृष्ण ने सभी गोपियों को वस्त्र वापस देते हुए इस बात का बोध कराया कि कभी भी निर्वस्त्र होकर स्नान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जल के देवता वरुण का अपमान होता है। ना सिर्फ खुले स्थान पर बल्कि बंद बाथरूम में भी किसी भी मनुष्य को निर्वस्त्र स्नान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें शारीरिक और आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

नकारात्मकता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब कोई व्यक्ति निर्वस्त्र होकर स्नान करता है तो उसके शरीर में नकारात्मक ऊर्जा को संचार होता है। जिसकी वजह से उस व्यक्ति की मानसिकता भी नकारात्मक हो जाती है।

पितृदोष

गरुड़ पुराण के अनुसार जब कोई व्यक्ति निर्वस्त्र होकर स्नान करता है तो उसे पितृ दोष लग सकता है। इसके पीछे का कारण है कि मृतक पूर्वज आपके आसपास ही मौजूद होते हैं। ऐसा करने से आपके पितरों को तृप्ति नहीं मिलती है। जो पितृ दोष का कारण बनता है।

लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति बिना कपड़ों के स्नान करता है उससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। लक्ष्मी के अप्रसन्न होने से कुंडली में धन योग कमजोर हो सकता है और उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button