ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

मुस्लिम युवती से किया था प्रेम विवाह पहली बार ससुराल आया तो मार डाला

खंडवा। मुस्लिम समाज की युवती से प्रेम विवाह करने के बाद पहली बार ससुराल आए हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्नी के सामने ही उसे बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि सास, ससुर, साले ने उसे इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की पिपलौद थाना पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।

राजस्थान के सीकर जिले के ग्राम खंडेल निवासी जितेंद्र उर्फ राजू पुत्र मंगलचंद सैनी की प्रेम कहानी का अंत हो गया। राजू करीब तीन साल अपने साथियों के साथ खंडवा जिले के सिंगोट आया था। यहां वह नमकीन की होटल में काम करने लगा था। यहां उसकी मुलाकात अमरीन पुत्री मुमताज से हुई थी।

दोनों ने एक-दूसरे का साथ देने की कसम खाकर शादी कर ली। दोनों सिंगोट से भागकर खंडेल चले गए थे। इस बीच अमरीन ने एक बच्ची को जन्म दिया। इधर परिवार ने पिपलौद थाने में अमरीन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिपलौद पुलिस द्वारा तलाशने पर अमरीन राजू के साथ मिली थी। पुलिस द्वारा लिए गए बयान में अमरीन ने कहा था कि वह राजू के साथ ही रहेगी। इसके बाद दोनों साथ रह रहे थे।

माता-पिता की याद आने पर घर आई थी अमरीन

अमरीन अपनी मां मुन्नीबाई और पिता मुमताज तथा भाइयों से मिलना चाहती है। इस पर एक माह पहले राजू उसे सिंगोट लाकर छोड़ दिया था। कुछ दिन बाद वह अमरीन और अपनी बच्ची को लेने पहुंचा लेकिन परिवार वालों ने उसे भगा दिया। इस पर युवक अपने घर नहीं गया और करीब 25 दिन से अपनी पत्नी और बेटी को ले जाने के लिए सिंगोट में रह रहा था। जब भी वह उन्हें लेने गया, उसके साथ मारपीट की गई। उसने पिपलौद थाने में शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

अस्पताल में हुई मौत

13 मई को वह फिर से ससुराल गया, लेकिन इस बार उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद वह जैसे-तैसे पिपलौद थाने पहुंचा था। गुहार लगाई, लेकिन इस बार भी उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती किया था। यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक डाक्टर अनीष अरझरे का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से राजू के साथ घटना घटी है। उसकी सुनवाई हो जाती तो आज वह जीवित होता।

इनका कहना है

मारपीट में घायल राजू की मौत हो जाने पर मर्ग कायम कर जांच की गई। आरोपित सास-ससुर और साले पर हत्या का केस दर्ज किया है।

– सत्येंद्र कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Back to top button