ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के खरगोन में 75 सदस्यों का अनोखा परिवार सभी रहते एक छत के नीचे

खरगोन। टूटते बिखरते रिश्तो और एकल होते परिवारों के बीच संयुक्त परिवार कम ही नजर आते हैं। वर्तमान समय में छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में विवाद होते हैं और इन्हीं के चलते परिवार बिखर कर अलग हो जाते हैं। लेकिन इन सबके विपरित ग्राम देवड़ा में एक संयुक्त परिवार और उसमें बस आप प्रेम लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है। परिवार का कोई भी सदस्य मुखिया को नहीं छोड़ना चाहता है। नतीजतन देखते ही देखते इस कुनबे में सदस्यों की बढती संख्या से एक ही परिवार का घर अब कालोनी में तब्दील हो चुका है।

छोटे-छोटे बने कमरों में एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्य संयुक्त भाव से रहते हैं। इस परिवार में मुखिया सहित 75 लोग हैं। मुख्यत: खेती बाड़ी में व्यस्त रहते हैं। परिवार के लोग शाम को एक साथ बिताते हैं। बामनिया परिवार का यह फालिया बुजुर्गों के आशीर्वाद और बच्चों की किलकारी से आबाद है।

70 वर्षीय मां नबली भाई मुखिया का फर्ज निभा रही है। उसकी नौ में से दो बेटियां बिहा दी गई है। शेष छह भाइयों का परिवार एक बड़े कुनबे के रूप में रहता है। वक्त के साथ कमरे बने एक ही स्थान पर व्यवस्था है अलग-अलग हुई है परंतु एक ही छत के नीचे सलाह मशवरा वह सुख-दुख बांटते हैं। विश्व परिवार दिवस के अवसर पर इस परिवार ने एक बार फिर हमेशा साथ रहने का सकंल्प लिया।

परिवार में 35 बेटियां, 11 बेटे

नबली बाई का कहना है कि वह कभी अलग नहीं हो सकते। कुल 75 सदस्यों में 35 बेटियां व 11 बेटे हैं उम्र अनुसार सभी बच्चे अध्ययनरत है। दादी नबली बाई 70 को खुशी है कि यह भरा पूरा परिवार एक ही साथ सारे तीज त्यौहार मनाते हैं। पुत्र कैलाश बामनिया ने कहा की सभी भाई खेतों में काम करते हैं।

बहुएं भी घर के कामकाज संभालने के साथ पतियों के हाथ बंटाती है। इस परिवार ने अपनी लगभग 40 एकड़ जमीन के हिसाब से वह स्वयं के सभी संसाधन जुटा रहे हैं।इस परिवार की एकजुटता की मिसाल इसी बात से साबित होती है कि किस भाई की कौन संतान है, पहचानना जरा मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button