ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

सनकी बेटे ने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर की नृशंस हत्या

झांसी के मऊरानीपुर में सनकी बेटे ने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटा फरार हो गया लेकिन, पुलिस ने गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। हत्यारोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है।देवरी सिंहपुरा गांव निवासी दयाल कुशवाहा (65) रविवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाड़े में सो रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे उसका बड़ा बेटा रामनाथ शराब के नशे में पहुंचा और बुजुर्ग पिता पर लाठियों से तबाड़तोड़ वार करने लगा। बुजुर्ग पिता दयाल लहुलुहान हो गए। लाठियों से बुरी तरह मारने के बाद आरोपी रामनाथ मौके से भाग गया।

कुछ देर बाद अपनी बेटी को फोन करके उसने अपनी इस हरकत के बारे में बताया। उसकी सुनकर बेटी के होश उड़ गए। परिजन जब बाड़े में पहुंचे तब दयाल चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में मऊरानीपुर सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल तुलसीराम पांडेय पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए।हत्या के बाद आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ के मुताबिक हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। रामनाथ नशे का आदी है। शराब के नशे में ही उसने हत्या की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button