ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ का पोस्टर हुआ रिलीज, साइकिल चलाते नजर आए एक्टर

यश राज फिल्म्स ने हाल ही में इस साल की अपनी तीसरी फिल्म ‘विजय 69’ का पहला पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के पोस्टर में अनुपम खेर एक साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘विजय 69’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज ना होने कर ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए यश राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- यह मजेदार होने वाली है, विशेष सवारी! हमें घोषणा करते हुए खुशी हो रही है यश राज एंटरटेंमेंट की तीसरी परियोजना Vijay 69 ओटीटी के लिए एक डिफरेंट स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म है। ये एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है।

पोस्टर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- 69 साल का युवा होना अच्छा है! में अभिनय करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं YRFEnt Vijay69 इन लीड: ओटीटी के लिए एक डिफरेंट स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। आइए शो को सड़क पर ले जाएं! मेरा 537वां!

‘विजय 69’ में अनुपम खेर ने ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो अपनी उम्र के 69वें साल में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे, जो इससे पहले वाईआरएफ के साथ मेरी प्यारी बिंदु का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने मीरा नायर की द नेमसेक, आमिर खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म तारे जमीन पर और दीपा मेहता की वाटर जैसी प्रशंसित फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

 

Related Articles

Back to top button