ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

12% आरक्षण की मांग पर माली समुदाय का आंदोलन 7वें दिन भी जारी

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से चुनावों से ठीक पहले आरक्षण की मांग तेज हो गई है। जिले में माली-सैनी समाज आरक्षण की मांग को लेकर लगातार 7वें दिन भी आंदोलन कर रहा है।जानकारी के अनुसार, आंदोलनकारियों ने जयपुर-आगरा हाईवे को जाम कर रखा है और अरौदा गांव के पास डेरा डाल रखा है। समाज की 12% आरक्षण की मांग पर सरकार के आला अधिकारियों से 2 बार की वार्ता फेल होने के बाद अभी तक धरना खत्म करने पर सहमति नहीं बनी है। इससे पहले खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी आंदोलन खत्म करने की अपील की थी।

बता दें कि बीते मंगलवार को मोहन सिंह नाम के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। जिनके शव का अब तक पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। जिसको लेकर अब विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारी मृतक को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की भी मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जयपुर-आगरा हाइवे पर अभी भी हजारों की संख्या में माली समाज के लोग डटे हुए हैं। बता दें कि अन्य पिछड़ा वर्ग यानि कि OBC कैटेगरी में आने वाला माली और सैनी समाज अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है। इसके अलावा समाज का कहना है कि सरकार अलग से लव-कुश कल्याण बोर्ड का गठन करे और समाज के बच्चों के लिए छात्रावास खोले जाएं। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद माली समुदाय से आते हैं।

Related Articles

Back to top button