ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

21-22 अप्रैल से दस दिन तक भोपाल नहीं आएंगी इंटरसिटी समेत अन्य ट्रेनें, तीन मई तक मेमू निरस्त

भोपाल ।  भोपाल से ग्वालियर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 अप्रैल से दो मई तक भोपाल नहीं आएगी। यह बीना स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी। इसी तरह 21 अप्रैल से बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस को दो मई तक व 22 अप्रैल से बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस तीन मई तक बीना पर ही रोकी जाएगी। भोपाल से जोधपुर के बीच चलने वाली जोधपुर एक्सप्रेस 21 अप्रैल से दो मई तक भोपाल नहीं आएगी, यह ट्रेन जोधपुर से कोटा के बीच चलेगी। भोपाल से बीना के बीच चलने वाली दोनों दिशा की मेमू ट्रेन को 22 अप्रैल से तीन मई तक निरस्त कर दिया है। इसके अलावा एक मई को शुरुआती स्टेशन से चलने वाली 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस और 29 अप्रैल व एक मई को रवाना होने वाली 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर चलाई जाएगी। इसके अलावा डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस, कामाख्या-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस आदि भी बदले रूट से चलेंगी। यह बदलाव निशातपुरा रेलवे स्टेशन को चालू करने की कवायद के चलते किया जा रहा है। इस अवधि में पुरानी व नई पटरियों को आपस में जोड़ा जाएगा।

इन ट्रेनों के मार्ग भी बदले

29 अप्रैल और दो मई को चलने वाली 22911 इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस और 29 अप्रैल व एक मई को रवाना होने वाली 22912 हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी। इसके अलावा 30 अप्रैल को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस और एक मई को रवाना होने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 29 अप्रैल को चलाई जाने वाली 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलाई जाएगी। रेलवे ने एक मई को चलने वाली 22829 शालीमार-भुज एक्सप्रेस और 29 अप्रैल को रवाना होने वाली 22830 भुज-शालीमार एक्सप्रेस, एक मई को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और दो मई को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-मालखेड़ी (बीना छोड़कर) होकर चलाने का निर्णय लिया है। इस अवधि में इन गाड़ियों को बीना के पास मालखेड़ी स्टेशन पर दो मिनट के लिए रोका जाएगा

Related Articles

Back to top button