ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राज्य

सीतामढ़ी में यात्री बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

बिहार। बिहार के सीतामढ़ी में एक यात्री बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा चौक की है। जहां एनएच पर पटना से आ रही बस ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर और खलासी बस से कूद कर फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ हो गई। चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। फिर लोगों ने घटना की सूचना रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर गाढ़ा पिकेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। क्षतिग्रस्त बाइक और यात्री बस को अपने कब्जे में ले लिया। घायल युवक रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक का रहने वाला बताया जा रहा है।

घायल युवक ने बताया कि वह अपने घर से गाढ़ा फोर लेन आया, जहां उसने सीतामढ़ी की तरफ जाने के लिए बाइक को मोड़ा। तभी बगल से यात्री बस गायत्री परिवहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोगों में से कई लोग जो आगे बैठे थे, वे जख्मी हो गए। वहीं, भागने के दौरान ड्राइवर और खलासी भी जख्मी हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर जख्मी युवक से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंची है। वहीं, लोगों का कहना है कि आए दिन उक्त जगह पर छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटना होती रहती है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके कारण दिन-प्रतिदिन कोई न कोई इसका शिकार होता रहता है।

 

Related Articles

Back to top button