ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

सेट पर सलमान खान ने लड़कियों को पूरे कपड़े पहनने के दिए निर्देश

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों को हिट करने वाली है। सलमान खान की इस ईद रिलीज में एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल और अन्य शामिल हैं। हाल ही में इसके पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा डिटेल शेयर की, जिसे सुन कर उनके फैंस झूम उठेंगे।

पलक तिवारी ने किया खुलासा

अपनी सभी फिल्म में सलमान खान नो ‘किसिंग पॉलिसी अप्लाइ’ करते हैं। वो ना तो कभी अपनी एक्ट्रेस को ऑनस्क्रीन किस करते हैं और ना ही ऐसा कोई सीन अपनी फिल्म में रखते हैं। अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पलक तिवारी ने सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में बताया कि सलमान खान किसी का भाई किसी की जान के सेट पर लड़कियों से पूरे कपड़े पहनकर आने के लिए कहा था।

“पूरे कपड़े पहन कर आया करो”

पलक ने खुलासा किया, “सलमान सर का एक नियम था कि, ” मेरे सेट पर किसी भी लड़की की नेकलाइन नजर नहीं आनी चाहिए। सभी लड़कियां पूरी तरह से ढकी हुई होनी चाहिए, पूरे कपड़े पहनकर आए, अच्छी लड़कियों की तरह।” पलक ने आगे कहा कि मेरी मां श्वेता तिवारी ने जब मुझे शर्ट और जॉगर्स में सेट पर जाते हुए देखा तो पूछ बैठीं “तुम कहां जा रही हो? तुमने इतने अच्छे कपड़े कैसे पहने हैं?” मैंने कहा मैं सलमान सर के सेट पर जा रही हूं। उन्होंने कहा “वाह, बहुत अच्छा”।

श्वेता तिवारी ने की सलमान खान की तारीफ

पलक ने जब सब कुछ बताया तो श्वेता बहुत प्रभावित हुईं। पलक तिवारी ने सलमान को एक फैमिली मैन कहा और कहा कि लड़कियां जो भी पहनना चाहती हैं, उसके साथ वह कूल हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उनके सेट पर लड़कियों की सुरक्षा की जानी चाहिए। पलक आगे कहती हैं कि, “सलमान को लगता है कि लड़कियां हमेशा सुरक्षित होनी चाहिए अगर आसपास पुरुष हो और अगर यह उनका प्राइवेट स्पेस ना हो तो।”

 

Related Articles

Back to top button