ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गबन कांड में गिरफ्तार जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी को देवास जेल भेजा

उज्जैन ।    केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से 13.50 करोड़ रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार जेल अधीक्षक उषा राज की पुत्री का बुधवार को रिमांड खत्म हो गया। कोर्ट ने उसे देवास जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस ने उसकी सहेली के इंदौर स्थित घर से 32 लाख रुपये कीमत के हीरे, सोने व चांदी के जेवरात जब्त किए थे।

बता दें कि केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 68 कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से जेल के सहायक लेखा अधिकारी रिपुदमनसिंह, धर्मेंद्र लोधी, शैलेंद्रसिंह सिकरवार ने 13.50 करोड़ रुपये का गबन किया था। रिपुदमन ने जेल अधीक्षक उषा राज के आइडी व पासवर्ड का उपयोग कर गबन कांड को अंजाम दिया था।

पुलिस मामले में अब तक जेल अधीक्षक उषा राज, रिपुदमन, शैलेंद्र तथा जगदीश परमार, सटोरिए रोहित चौरसिया, रिंकू मांदरे, हरीश गेहलोत, धर्मेंद्र उर्फ रामजाने व फूल कारोबारी शुभम कोरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोमवार को पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की पुत्री उत्कर्षणी को भोपाल से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस उसे लेकर इंदौर पहुंची थी। यहां उसकी सहेली के घर से एक सूटकेस बरामद किया है। इसमें आधा किलो सोने के व हीरे के आभूषण, करीब चार किलो चांदी के बर्तन व जेवरात तथा 35 हजार रुपये बरामद किए थे। बुधवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया था। यहां उसने उज्जैन के किसी जेल में न भेजने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने उसे देवास जेल भेजने के आदेश जार कर दिए।

ये आरोपित अब भी फरार

पुलिस को गबन कांड के मामले में फरार जेल प्रहरी धर्मेंद्र लोधी, सटोरिए सुशील परमार, पिंटू तोमर, अमित मीणा, ललित मंगेश की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button