ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

परीक्षा दे रहे छात्रों पर गिरी कॉलेज की छत

इंदौर| सरकारी कालेजों में लापरवाही का ये आलम है कि छात्रों की जान पर तक बन आती है। इंदौर के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (आर्ट्स एंड कॉमर्स ) में बुधवार को छात्रों की जान पर बन आई। यहां पर परीक्षाएं चल रही हैं और उसी समय एक कमरे में छत गिरी। इसमें एक छात्र की नाक में गहरी चोट आई और सिर फट गया। कई अन्य छात्रों ने तुरंत खुद को बचाया। घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए ले गए। इसके बाद एबीवीपी संगठन के छात्र कालेज पहुंचे और जिम्मेदारों से बातचीत की।

बताया जा रहा है कि कालेज की नई इमारत बनकर एक साल से तैयार है लेकिन कालेज पजेशन नहीं ले रहा है। इस लापरवाही की वजह से आज छात्रों की जान पर बन आई है। पुरानी इमारत का यह हाल है कि यहां जगह जगह पर छत टपकती है। बारिश के समय में तो कई कमरों में छात्रों का बैठकर पढ़ना भी संभव नहीं होता है।कुछ दिनों पहले होलकर कालेज में भी निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया था। यहां पर एक मजदूर गंभीर घायल हो गया था। यहां पर 2018 से नए भवन बनाने का काम चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button