ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

प्रीतम हत्याकांड का मुख्यारोपी रोहित मिश्रा गिरफ्तार

बलिया। सुखपुरा थाना के वन विहार मोड़ के समीप बिहार निवासी युवक की सरेराह हत्या करने वाला मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पूछताछ के बाद उसे चालान कर दिया। घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने वह बार-बार गुहार लगाते हुए गिड़गिड़ा रहा था।

शहर के सटे वन बिहार मोड़ के समीप दो अप्रैल की शाम बिहार डुमरांव के नेनुआ निवासी दो युवक मौसी से मिलकर वापस घर लौटते समय पहले से घात लगाए दर्जनों युवकों ने अचानक हमला कर लाठी डंडे, रॉड व ईंट से पिटाई कर भाग गए। इसमें प्रीतम पाठक की मौत हो गई और साथी नीशु पाठक घायल हो गया। घटना के दूसरे दिन चाचा पिंटू पाठक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
तीसरे दिन पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अनीश सिंह निवासी परिखरा व अनुज राय निवासी नारायणपुर थाना बांसडीह रोड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा मृतक प्रीतम पाठक की मौसी की बेटी से प्यार करता था, प्रीतम पाठक द्वारा विरोध करने पर साथियों संग हमला कर पिटाई कर दी, जिसमें मौत हो गई। घटना के बाद प्रेमिका की सूचना पर रोहित सभी साथियों संग भूमिगत हो गया था।

 

Related Articles

Back to top button