ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
व्यापार

AC कोच में सफर करने वालों के ल‍िए नया न‍ियम

अगर आप अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. रेलवे की तरफ से एसी कोच में सफर करने वालों को चादर, तकिया, तौलिया जैसे जरूरी सामान म‍िलते हैं. लेकिन रेलवे के नोट‍िस में आया क‍ि अक्‍सर लोग इन चीजों को सफर के बाद घर ले जाते हैं. यह पूरी तरह से गैरकानूनी है. ट्रेन के सफर में इन सामानों को आपकी सुव‍िधा के ल‍िए द‍िया जाता है न क‍ि घर ले जाने के ल‍िए.

पहली बार में एक साल की जेल

यदि कोई यात्री ऐसा करते हुए पाया जाता है तो रेलवे के नियमानुसार उसे जेल भेजा जा सकता है या उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. रेलवे प्रॉपर्टी एक्ट 1966, के अनुसार यद‍ि आप ट्रेन में रखें क‍िसी सामान को चुराते या अपने साथ ले जाते हैं तो पहली बार में एक साल की जेल या एक हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है. दूसरे बार पकड़े जाने पर 2 साल की जेल और दो हजार रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है.

रेलवे की तरफ से जारी की जाती है र‍िपोर्ट

यद‍ि कोई व्‍यक्‍त‍ि इस काम को बार-बार करता है तो उसे जुर्माने के साथ 5 साल तक की जेल भी हो सकती है. यह कार्रवाई आईपीसी (IPC) के सेक्शन 378 और 403 के तहत की जाती है. रेलवे के अलग- अलग जोन की तरफ इस पर रिपोर्ट जारी की जाती रहती है. इन र‍िपोर्ट में बताया जाता है क‍ि कैसे ट्रेन से सफर करने वाले यात्री सफर पूरा होने के बाद चादर, तौलियों आद‍ि को अपने साथ लेते जाते हैं.

आपको बता दें यद‍ि आपने इस तरह रेलवे की संपत्‍त‍ि के साथ छेड़-छाड़ की तो आपको इसकी गंभीर सजा भुगतनी पड़ सकती है.

 

Related Articles

Back to top button