ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भारत सरकार के सचिव ने देखे मातृछाया शिशु गृह और वनस्टॉप सेंटर

भोपाल : भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के सचिव इन्दीवर पाण्डेय ने रविवार को सतना जिले के महिला-बाल विकास द्वारा संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया।

केन्द्रीय सचिव ने सतना जिला मुख्यालय में सेवा भारती द्वारा संचालित मातृछाया शिशु गृह और ग्राम धवारी स्थित वन स्टॉप सेंटर (सखी) का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। केन्द्रीय सचिव ने विजिटर बुक में संस्थाओं के कुशल संचालन पर सराहना कर टिप्पणी दर्ज की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि मातृछाया शिशु गृह और वन स्टॉप सेंटर को कार्य की गुणवत्ता के आधार पर आईएसओ प्रमाण-पत्र भी दिया गया है।

Related Articles

Back to top button