ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
राज्य

मौसम विभाग के मुताबिक आज से दो दिन फिर बारिश के आसार

ट्राईसिटी में अप्रैल का पहला हफ्ता सर्द ही रहेगा। पहले सप्ताह तापमान कम ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल बारिश के आसार हैं। शनिवार रात चंडीगढ़ में 6.2 एमएम बारिश हुई। रविवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर तक आसमान पूरी तरह साफ नजर आया। मार्च के अंतिम दिनों व अप्रैल की शुरुआत में बारिश से मौसम में ठंडक बनी हुई है।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री था, जो सामान्य से तीन डिग्री कर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होगी। सोमवार को पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं मंगलवार को हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

वीरवार तक 31 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

सोमवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहेगा। मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। दिन का तापमान 28 और रात का तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार को बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहेगा। वीरवार और शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। दोनों दिन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री तक जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button