ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

स्टार नाइट कार्यक्रम के बाद बीमार हुईं 70 छात्राएं

बीबीडी में स्टार नाइट कार्यक्रम में खाना खाने के बाद करीब 70 छात्राएं बीमार हो गईं। सभी को उल्टी व दस्त की समस्या थी। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

बीबीडी विश्वविद्यालय में शुक्रवार रात स्टार नाइट कार्यक्रम के बाद हॉस्टल में रहने वाली 70 से ज्यादा छात्राएं उल्टी दस्त से पीड़ित हो गईं। हालत खराब होने पर इनको सुबह 4:00 बजे के करीब चंदन अस्पताल और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। वहीं, बीबीडी प्रशासन ने इस मामले में जांच कमेटी बनाकर इसका कारण पता लगाने की बात कही है।

बीबीडी विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉक्टर कामिल ने बताया कि शुक्रवार को संस्थान में स्टार नाइट कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस दौरान वहां खाने के कई स्टॉल लगे हुए थे। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने हॉस्टल आकर भोजन किया था। विश्वविद्यालय में छात्राओं के 4 हॉस्टल हैं। इन चारों हॉस्टल में करीब 800 छात्राएं रहती हैं।

हॉस्टल में से करीब 65 से 70  छात्राओं ने रात में उल्टी और दस्त आने की शिकायत दर्ज कराई। हालत खराब होने पर उनको चंदन अस्पताल और लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है और सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

डॉक्टर कामिल के अनुसार विश्वविद्यालय के चार गर्ल्स हॉस्टल में कुल मिलाकर 800 छात्राएं रहती हैं।  इनमें से सिर्फ 60 से 65 की तबीयत खराब हुई इसलिए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही गर्ल्स हॉस्टल के वेंडर को अगले तीन दिन तक काम करने से रोक दिया गया है। बॉयज हॉस्टल का वेंडर ही गर्ल्स हॉस्टल में भोजन देगा।

Related Articles

Back to top button