ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

दिल की सेहत से लेकर पाचन तंत्र तक, गर्मियों में आम खाने के ये हैं बड़े फायदे

आम बेहद ही स्वादिष्ट फल है। बड़ों से लेकर बच्चे तक सभी इसे खाना पसंद करते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत से भी है भरपूर। गर्मियों में लोग इस फल को खाना खूब करते हैं पसंद। दुनियाभर में आम की लगभग 1400 किस्में हैं, लेकिन हमारे देश में उगायी जाने वाली , दशहरी, लंगड़ा, फज़ली, केशर, सिंदूरी आदि आम की मुख्य किस्में हैं।

गर्मियों में आम खाने के ढेरों फायदे हैं। इसे बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है। इस मौसम में आप अपनी डाइट में आम जरूर शामिल करें। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। आम में पोटैशियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं आम सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

आम विटामिन-सी और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए

आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। ये तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आम के सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। अगर आप नियमित रूप से आम खाते हैं, तो पाचन बेहतर हो सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आम में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ए होता है, ये सभी आंखों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आपकी आंखों को धूप से बचा सकते हैं, जबकि विटामिन ए को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है।

कैंसर का जोखिम

आम में मौजूद पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं, जो कोलन, फेफड़े, प्रोस्टेट, स्तन और हड्डी के कैंसर सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुड़ा हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button