ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

इस दिन ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेंगी श्रीजिता डे….

बिग बॉस 16 फेम और टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रीजिता डे इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। पिछले काफी सालों से एक्ट्रेस जर्मनी बेस्ड मंगेतर माइकल ब्लोम-पेप को डेट कर रही है। वहीं अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है।

इस तारीख को शादी करेंगी श्रीजिता

श्रीजिता डे के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका वेडिंग गाउन रेडी हो चुका है और वो काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि वो 1 जुलाई को शादी करने जा रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया था कि, उनकी जर्मन शादी हैम्बर्ग में होगी और बंगाली रीति-रिवाजों से वो गोवा में शादी करनी वाली हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके दोस्त शालीन और प्रियंका ने उनकी जर्मन शादी में आने का वादा किया है।

हनीमून का भी बताया प्लान

बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने हनीमून प्लान भी बताया था। वहीं हनीमून के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि, अभी हम इसकी प्लानिंग कर रहे है, शायद हम मालदीव जा सकते हैं, लेकिन बंगाली शादी के बाद..और फिर मैं जल्दी ही काम पर वापस लौटना चाहती हूं।

टीवी शो और फिल्मों आ चुकी हैं नजर

श्रीजिता ने टीवी के कई शो में काम किया है। उन्हें शो उतरन से काफी फेम मिला था। उन्होंने कसौटी जिंदगी में, पिया रंगरेज, नजर, लाल इश्क और ये जादू है जिन का जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टशन, लव का द एंड और रेस्क्यू जैसी फिल्मों में काम किया था।

 

Related Articles

Back to top button