ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी

भोपाल । भोपाल के एमपी नगर और अरेरा हिल्स को प्रभात चौराहा से जोडऩे वाले सुभाष नगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी। डिजाइन फाइनल होने के बाद अप्रैल में भूमिपूजन होगा। यह लेन सुभाष नगर विश्राम घाट के पास स्थित पार्क के सामने तक जाएगी। इस आर्म के बनने से रचना नगर, गोविंदपुरा और भेल क्षेत्र के रहवासियों को एक तरफ रेलवे स्टेशन और दूसरी तरफ एमपी नगर आना आसान हो जाएगा। इससे पहले शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आरओबी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, शुरुआत के बाद कुछ ही महीनों में थर्ड लेन बनकर पूरी हो जाएगी।

मंत्री सारंग ने बताया कि थर्ड लेन के लिए बजट में भी प्रावधान हो चुका है। इसके बनने के बाद भेल की तरफ से आने वालों को लंबा टर्न नहीं लेना पड़ेगा। उन्हें डेढ़ से दो किमी तक का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। डिजाइन बनकर तैयार कर रहे हैं। एक महीने में भूमिपूजन कर देंगे। इसके बाद काम की शुरुआत हो जाएगी। थर्ड लेन का निर्माण 8 करोड़ रुपए में किया जाएगा। सुभाष नगर आरओबी पर ट्रैफिक की शुरुआत 23 जनवरी 2022 में हुई थी। इसके बाद से थर्ड लेन की जरूरत महसूस की जा रही थी। दरअसल, सुभाष नगर, रचना नगर और गोविंदपुरा की ओर आने-जाने वाले लोगों का कहना था कि मौजूदा आरओबी उनके किसी काम का नहीं है। यदि वे एमपी नगर से इस तरफ आने के लिए आरओबी का इस्तेमाल करते हैं तो प्रभात चौराहा पर उतरकर वापस आना पड़ता है।

पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार, थर्ड आर्म के लिए सर्वे पहले ही हो चुका है। इसकी लंबाई लगभग 300 मीटर होगी। इस आर्म से ब्रिज पर आने वाले वाहनों के कारण एक्सीडेंट को रोकने के लिए ब्रिज पर लगभग 50 मीटर लंबा स्पान बनाया जाएगा। ब्रिज पर रोटरी भी बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button