ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
राजस्थान

जेब में रखा मोबाइल धमाके के साथ फटा, युवक की जांघ झुलसी

अजमेर | चूरू शहर में एक युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन धमाके के साथ फट गया। युवक जब तक कुछ समझ पाता, उसकी जींस में आग लग गई। उसने फौरन मोबाइल फोन को निकाला और सड़क पर फेंक दिया। इतनी ही देर में उसकी जांघ जल गई। गहरा जख्म हो गया है। धमाके से आसपास से गुजर रहे राहगीर भी सहम गए। युवक के साथ बाइक पर उसका छोटा भाई था।अरबाज खान (19) निवासी वार्ड 42, चूरू शहर ने बताया कि बुधवार को उसके छोटे भाई नदीम (17) की परीक्षा थी। नदीम 12वीं में है।

उसका अंग्रेजी (अनिवार्य) विषय का पेपर था। उसका सेंटर रतनगढ़ रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में था। दोपहर करीब 12 बजे पेपर खत्म होने के बाद अरबाज अपने छोटे भाई नदीम को बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। सेंटर से ढाई किलोमीटर आगे जैन केशर बालिका स्कूल के पास पहुंचा था। अचानक चलती बाइक पर जेब में धमाका हुआ। जिस जेब में स्मार्ट फोन रखा था, उसमें आग लग गई। अरबाज ने तुरंत बाइक को रोका। जेब से मोबाइल को निकालकर दूर फेंका।अरबाज ने बताया कि मोबाइल फटने की घटना के बाद वह घबरा गया। इस दौरान उसके मोहल्ले का खालिद वहां से गुजर रहा था। खालिद ने उसको तुरंत प्राइवेट गाड़ी से डीबी हॉस्पिटल पहुंचाया।

 

Related Articles

Back to top button