ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

यूथ महा पंचायत में इंदौर जिले के 700 से अधिक युवा लेंगे भाग, बसों से रवाना

इंदौर ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को यूथ महा पंचायत मोतीलाल नेहरू स्टेडियम जहांगीराबाद भोपाल में आयोजित की जा रही है। इस महापंचायत में इंदौर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थाओं आदि के 710 युवा शामिल होंगे। सभी युवा बसों से भोपाल के लिए रवाना हुए है। राऊ में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इंदौर जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम एबी रोड़ राऊ स्थित रामचंद्र परिसर में 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। यूथ महा पंचायत में इंदौर जिले की नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिल पंचायत वंदना शर्मा तथा इंदौर संभाग की अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. किरण सलूजा ने बताया कि इस यूथ महा पंचायत में इंदौर जिले के 9 शासकीय महाविद्यालयों के 380 छात्र-छात्राएं तथा 5 प्राइवेट महाविद्यालयों के 90 हितग्राही छात्र-छात्राएं यूथ महा पंचायत में इंदौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ग्रामीण विकास विभाग सामाजिक न्याय विभाग से 240 हितग्राही भोपाल में आयोजित यूथ महापंचायत में भाग ले रहे है। इन सभी हितग्राहियों को भोपाल भेजने तथा भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। सभी बसों में दो नोडल अधिकारी हितग्राही छात्र-छात्राओं के साथ इस यूथ महा पंचायत में भाग लेंगे। यूथ पंचायत का जिला स्तरीय कार्यक्रम रामचंद्र परिसर एबी रोड राऊ पर आयोजित होगा। इसमें सैकड़ों युवा शामिल होंगे। भोपाल से मुख्यमंत्री का संवाद भी सुनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button