ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सली एक बार फिर आमने-सामने आ गए। कोरचोली और टोडका के बीच के जंगलों में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच के जंगलों में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में 12 बोर की राइफल बरामद हुई है।

बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के अनुसार गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई। इसदौरान में एक महिला नक्सली की मौत हुई है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान भी चलाया गया। जिसमें नक्सलियों के पास से 12 बोर की राइफल भी बरामद हुई हैं।

माओवादियों पीएलजीए कंपनी नंबर दो कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश एवं अन्य की उपस्थिति पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ की कार्रवाई जारी है।

 

Related Articles

Back to top button