ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्‍मणदास को राजस्‍थान पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में किया गिरफ्तार

अनूपपुर ।    जिले की धर्म नगरी अमरकंटक में बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मणदास बालयोगी को गुरुवार को राजस्थान से आई पुलिस धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लेकर गई है। मामला यह बताया जा रहा है कि राजस्थान के बर्फानी आश्रम के ट्रस्ट की जमीन को अपने नाम करने के फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाया गया है। बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मणदास बालयोगी के ऊपर पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं। लक्ष्मणदास बालयोगी मध्य प्रदेश इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उन पर कुछ माह पूर्व एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था, हालांकि बाद में महिला ने आरोप वापस ले लिए थे। जानकारी अनुसार राजस्थान के करोली जिला अंतर्गत थाना टोडाराम में वर्ष 2020 -21 में लक्ष्मणदास बालयोगी पर फर्जी वसीयतनामा तैयार करने का मामला पंजीबद्ध हुआ था। इसकी जांच राजस्थान के संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस कर रही थी। लक्ष्मणदास बालयोगी पर धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं। बताया गया लक्ष्मणदास ने वसीयतनामा में जो दस्तावेज संलग्न किए थे वह फर्जी पाए गए हैं। सिविल कोर्ट में केस भी चल रहा था। न्यायालय में लक्ष्मणदास बालयोगी पेश नहीं हो रहे थे जिस पर उनके नाम गिरफ्तारी वारंट था। इसके तहत राजस्थान पुलिस अमरकंटक आई थी। राजस्थान पुलिस टीम में 3 सदस्य थे और टीम गुरुवार देर शाम लक्ष्मणदास बाल योगी को हिरासत में लेकर राजस्थान लेकर गई है।

इनका कहना है

बर्फानी बाबा की मृत्यु के बाद ट्रस्ट के जमीन संबंधी मामले में फर्जी वसीयतनामा बनाए जाने का यह मामला टोडाराम थाने में ट्रस्ट के सदस्यों की शिकायत पर आया था। जिस पर पुलिस ने जांच उपरांत धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लक्ष्मणदास को हिरासत में लिया है। इन्‍हें टोडाराम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

– बृजेश मीणा इंस्पेक्टर थाना टोडाभीम

Related Articles

Back to top button