ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुरहानपुर में किया नंदकुमारसिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण

बुरहानपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार को बुरहानपुर और खरगोन जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुरहानपुर जिले के शाहपुर में दिवंगत सांसद नंदकुमारसिंह चौहान की पंच धातु से बनी नौ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल व सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और नंदू भैया के पुत्र मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने सिंगल क्लिक से छात्रवृत्ति के 300 करोड़ रुपये की राशि 2 लाख 90 हजार विद्यार्थियों के खातों में डाले। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मंच से बुरहानपुर में एक कृषि महाविद्यालय बनाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस दौरान 76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खरगोन जिले के अनकवाड़ी में लाड़ली बहना और पेसा एक्ट जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे खरगोन जिले को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।

Related Articles

Back to top button