ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

विपक्षी सांसदों को प्रवर्तन निदेशालय को ज्ञापन देने जाने से रोका गया: सांसद संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में 267 का नोटिस दिया है। उन्होंने अदानी समूह पर चर्चा की मांग की, साथ ही विपक्षी सांसदों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को ज्ञापन देने से रोके जाने का भी मुद्दा उठाया। संजय सिंह ने कहा कि अदानी घोटाले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी सहित करीब 16 दलों के विपक्षी सांसद जापन सौंपने प्रवर्तन निदेशालय जा रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा भारी पुलिस बल लगाकर ज्ञापन देने से रोक दिया गया।
संजय सिंह ने कहा कि हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट भारत सरकार के अधिकारी के पत्र तथा विभिन्न राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने अदानी ग्रुप द्वारा किए गए विभिन्न घोटालों का खुलासा किया है, जिसमें विदेशों में फर्जी कंपनियां बनाकर हजारों करोड़ों रुपए का फजीर्वाड़ा किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों व भारत सरकार के नियमों के खिलाफ अदानी को देश में कई कोयला खदानें सौंपी गई है, जिससे देश को लाखों करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सरकारी वित्तीय संस्थाओं के साथ भी अडानी ग्रुप द्वारा धोखाधड़ी की गई। आप सांसद ने सभापति से नियम 267 के तहत सूचीबद्ध कार्यों को स्थगित कर इस विषय पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button