ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की गिरिराज जी की परिक्रमा

भोपाल ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देर रात सपत्नीक गिरिराज जी की परिक्रमा की। वे शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद ग्वालियर से मथुरा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्‍होंने होटल विंग्स्टन में कुछ देर विश्राम किया और इसके बाद वह राधाकुंड पहुंच गए। उनकी पत्‍नी साधना सिंह शुक्रवार शाम ही मथुरा पहुंच गई थीं। यहां पर यहां पर उन्‍होंने पत्‍नी साधना सिंह व भजन मंडली के अलावा कुछ अन्‍य लोगों के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा की। रात्रि विश्राम करने के बाद वे शनिवार को मथुरा से आगरा होते हुए जबलपुर पहुंचेंगे और फिर सागर के गढ़कोटा जाएंगे। यहां लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल पहुंचेंगे।

साधना सिंह ने किए राधारानी के दर्शन

शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह ने शुक्रवार को बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। सेवायत भगवान दास गोस्वामी ने माला व दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद साधना सिंह गोवर्धन पहुंचीं और दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की।

Related Articles

Back to top button