ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में बिखरे होली के रंग

भोपाल : मुख्यमंत्री निवास पर होली पर्व पर उल्लास के रंग बिखरे। अनेक नागरिक, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की। इस मौके पर होली के अनेक गीत प्रस्तुत किए गए। ढोल की थाप पर नृत्य प्रस्तुत करने के लिए सभी उत्साहित थे। प्राकृतिक रंग और गुलाल का प्रयोग किया गया। बृज की पारंपरिक फूलों की होली भी खेली गई। मथुरा-वृंदावन (उत्तरप्रदेश) की सांस्कृतिक मंडली ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि होली उमंग, उल्लास, आनंद और मस्ती का पर्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रथम सेवक होने के नाते उनका संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशियों के रंग शामिल हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुसार हम प्रदेश और देश के विकास के लिए मिल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू होने से पात्र बहनों को हर महीने 1000 रूपये की राशि प्राप्त होगी। इस वर्ष होली पर ही इस योजना ने बहनों को दीपावली का अहसास भी करवा दिया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित नागरिकों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर रंग और गुलाल लगा कर सभी ने पर्व को उल्लास और आनंद से मनाया।

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, हितानंद शर्मा, किसान संगठन के दर्शन सिंह, विधायक रामपाल सिंह, रामेश्वर शर्मा, पी.सी. शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित सुमित पचौरी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह भी उपस्थित थे।

होली मिलन कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों में – “आज बृज में होली रे रसिया…, रंग बरसे भीगे चुनरवाली…., आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली…, होली खेले रघुवीरा अवध में…..” शामिल रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने भी आंचलिक लोकगीत “मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले तो बता दईयो….” गाया। इस गीत में सभी ने सुर मिलाए। मुख्यमंत्री चौहान ने अन्य गीतों पर हारमोनियम बजा कर संगत दी।

Related Articles

Back to top button