ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

विभागाध्यक्ष और एक शोधार्थी आपस में भिड़े, लगाए उत्पीड़न के आरोप

AMU में एक शोधार्थी ने शोध ग्रंथ न जमा करने का आरोप लगाया। इसी बीच दोनों में नोकझोंक हो गई। कुछ छात्र नेता भी पहुंच गए। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने कुलपति को पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी।

एएमयू के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में शोध ग्रंथ जमा न करने को लेकर शोधार्थी और विभागाध्यक्ष आपस में भिड़ गए। इस पर हंगामा हो गया। शोधार्थी ने विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

विभागाध्यक्ष के चैंबर में एक शोधार्थी ने शोध ग्रंथ न जमा करने का आरोप लगाया। इसी बीच दोनों में नोकझोंक हो गई। कुछ छात्र नेता भी पहुंच गए। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने कुलपति को पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी। पत्र में आरोप है कि मार्गदर्शक, शोधार्थी और छात्र नेताओं ने हंगामा काटा। गलत तरीके से काम करने का दबाव बनाया गया। विभागाध्यक्ष के पत्र के बाद महिला मार्गदर्शक ने भी कुलपति को पत्र लिखा।

पत्र में विभागाध्यक्ष पर आरोप लगाए गए हैं। विभागाध्यक्ष पर शोधार्थी का शोधग्रंथ न जमा करने का आरोप लगाया। शोधार्थी ने भी कुलपति को पत्र लिखा है। इस मामले में इंतजामिया जांच कराएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. मुश्ताक अहमद जरगर ने कहा कि कोई भी आरोप लगा सकता है। अपना पक्ष इंतजामिया के समक्ष रखेंगे।

 

Related Articles

Back to top button