ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

तापमान बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान!

मेरठ। तापमान बढ़ने से गेहूं की उपज में बढ़ने की संभावना होती है। वो अब रुकती दिख रही है। जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। क्योंकि अधिक तापमान के कारण खेतों की नमी सूखने लगती है। जिसका गेहूं के दाने पर असर पड़ता है।

कृषि एक्सपर्ट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ढाका ने बताया कि अबकी बार तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। जिससे जो फसलें हैं। उन पर इसका असर पड़ना शुरू हो गया है। गेहूं की बात करें गर्मी के कारण गेहूं समय से पहले ही पकने लगता है। उससे बीज काफी कमजोर रहता है। हालांकि उन्होंने बताया कि अगर किसी भी किसान को लग रहा है कि उसके खेत की नमी कम होने लगी है। तो वह नियमानुसार खेतों को पानी दे। जैविक आधारित खाद का उपयोग करें। इससे उस किसान की जो फसल है। उसको ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

किसान राजकुमार ने बताया कि अब खेती करने में लागत ज्यादा होती है। गन्ने की खेती की बात करें तो उसमें भी अनेकों प्रकार की बीमारियां देखने को मिलती है। इसी तरह की हालात गेहूं में भी है। गेहूं को बीमारियों से बचाने के लिए दवाइयों का भी उपयोग किया जाता है, लेकिन मौसम की मार भी किसानों को ही पड़ रही है। बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि अभी कोई जल्द बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button