ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

जगदलपुर में 22 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर बकावंड पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 22 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 2 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी विकास कुमार ने बताया की बकावंड पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि भैसावेड़ा चौक के पास मेन रोड पर एक व्यक्ति नीला रंग का जैकेट व काला रंग का जींस पहने है। जिसके पास बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर रखा गया है। वह बिक्री के लिए बस व टैक्सी का इंतजार कर रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर ग्राम पीठापुर भैसाबेडा चौक के पास व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर उसकी पहचान बलदेव भतरा पिता स्व. बुधराम भतरा उम्र 40 वर्ष निवासी बोरगांव पुजारी पारा थाना कोसागुमडा जिला नवरंगपुर ओडिशा बताया गया। उसके पास से बैग में 4 पैकेटों में कुल 22.250 किग्रा गांजा पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button