ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में जान का खतरा, भाई ने की जेल बदलने की मांग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने कासगंज जेल में अपनी जान को खतरा बताया है। उनके भाई उमर अंसारी ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अब्बास की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कासगंज जेल में बंद कुंटू सिंह के जरिए अब्बास अंसारी की हत्या करवाने की साजिश की भी आशंका जताई है। उमर अंसारी ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कासगंज से अब्बास अंसारी की जेल बदलने के लिए कहा है। उन्होंने मांग की है कि कासगंज जेल से अब्बास अंसारी का ट्रांसफर उत्तर प्रदेश की सीमा में मौजूद किसी अन्य जिला जेल या केंद्रीय कारागार में किया जाए। लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को मास्टरमाइंड बताया गया। बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश उर्फ सीपू सिंह की 2013 में दिनदहाड़े की गई हत्या में भी कुंटू सिंह का नाम आया था। वर्तमान में कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है। वहीं, विधायक अब्बास अंसारी को भी 3 दिन पहले कासगंज जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि आपराधिक मामलों में विधायक अब्‍बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद थे, जहां हाल ही में गैर कानूनी तरीके से उनसे मुलाकात करने के मामले में उनकी पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अब्बास को चित्रकूट से कासगंज जेल ट्रांसफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button