ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

इंदौर के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.0  मापी गई तीव्रता

मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 के करीब मापी गई। धार, बड़वानी और अलीराजपुर में भी झटके महसूस किए गए।

हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लोगों ने अपने घरों में चीजों को हिलते हुए देखा तो उन्हें पता चला कि ये भूकंप के झटके हैं। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ देर के लिए लोगों के बीच दहशत देखी गई। बाद में जब किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी भाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके रविवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप तवांग में आया। भूटान सीमा के निकट वेस्ट कामेंग में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र था।

 

Related Articles

Back to top button