ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

निजी अस्पताल के डाक्टर को पेट्रोल पंप पर डंडों से पीटा

इंदौर ।  शहर में शुक्रवार रात को एक डाक्टर के साथ पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो देवास नाका के एक पेट्रोल पंप का है, जो शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। डाक्टर अविनाश देर रात को परिवार के साथ खाना खाकर लौट रहे थे। वह पेट्रोल भराने के लिए देवास नाके के पेट्रोल पंप पर रूके थे। इसी दौरान उनका पेट्रोल पंप कर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पंपकर्मियों में परिवार की महिलाओं की मौजूदगी में डाक्टर के साथ मारपीट की और डंडे से पीटा। इसके अलावा कार भी फोड़ दी। उन्हें काफी चोट आई है और एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका तुकोगंज के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और गुमाश्ता नगर में निवास करते हैं। कर्मचारी डंडों से मार रहे हैं और महिलाएं उन्हें रोकने का प्रयास कर रही हैं। लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार, उन्हें रात को पेट्रोल पंप पर डाक्टर से मारपीट की रिपोर्ट मिली है। हालांकि कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। डाक्टर अस्पताल में भर्ती है। दोनों पक्षों से बातचीत के बात मामला स्पष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button