ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
लाइफ स्टाइल

इस महाशिवरात्रि विदेश में मौजूद शिव मंदिर के दर्शन करने का बनाएं प्लान

देशभर में 18 फरवरी यानी शनिवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की पूजा करने पर हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन हर शिव मंदिर में काफी तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं। इस खास मौके पर शिव के दर्शन और पूजन कर भक्त खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। वैसे तो देश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत शिव मंदिर हैं, जहां भोलेनाथ के भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, विदेश में भी शिव मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पशुपतिनाथ मंदिर(नेपाल)

नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह भव्य मंदिर बागमती नदी के दोनों किनारों पर फैला हुआ है। इस मंदिर के दरवाजे चांदी से बने हैं। इस शिव मंदिर को सबसे खास माना जाता है, जो 12 ज्योतिर्लिंगों से बना है।

मुन्नेस्वरम मंदिर (श्रीलंका )

श्रीलंका में मौजूद मुन्नेस्वरम मंदिर काफी पुराना और लोकप्रिय है। यह श्रीलंका के प्रमुख मंदिरों में शामिल है। मान्यता है कि यह मंदिर रामायण काल से जुड़ा है, कहा जाता है कि रावण का वध करने के बाद श्री राम ने इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी।

मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया में स्थित मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर ऑस्ट्रेलिया के सिटी न्यू साउथ वेल्स में मौजूद है। महाशिवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

प्रम्बानन मंदिर (इंडोनेशिया )

यह मंदिर इंडोनेशिया के जावा में स्थित है। प्रम्बानन मंदिर ब्रह्मा, विष्णु और शिव तीनों देवताओं को समर्पित है। यह मंदिर भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

 

Related Articles

Back to top button