ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

एलन मस्क ने अपने कुत्ते फ्लोकी को बनाया सीईओ, लिखा दूसरे सीईओ से बेहतर 

वाशिंगटन । दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ट्विटर के नए सीईओ की तलाश कर रहे हैं। मस्क ने ट्विटर के जरिए पोल करवाकर लोगों ने इसके बारे में पूछा भी था कि क्या उन्हें सीईओ की पोस्ट छोड़ देनी चाहिए। सबसे ज्यादा वोट हां में मिलने के बाद अब मस्क ने ट्विटर के नए सीईओ का चुनाव कर लिया है। मस्क ने नए सीईओ की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है।

कंपनी का नया सीईओ कोई इंसान नहीं बल्कि कुत्ता है। मस्क ने एक कुत्ते को ट्विटर का सीईओ बना दिया। ये कुत्ता कोई आम नहीं बल्कि एलन मस्क का पालतू कुत्ता फ्लोकी है। शीबा इनु नस्ल का कुत्ता फ्लोकी को मस्क ने ट्विटर का नया सीईओ बना दिया है। मस्क ने कहा कि वहां दूसरे सीईओ से बेहतर है। बता दें कि पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ थे। मस्क ने जब ट्विटर खरीदा, उन्होंने पराग को बाहर कर दिया। एलन मस्क इसके बाद से कंपनी के लिए नए सीईओ की तलाश कर रहे हैं। अब उन्होंने कंपनी के नए सीईओ की कुर्सी अपने पालतू कुत्ते को दे दी है।

फ्लोकी की तस्वीर शेयर कर मस्क ने लिखा कि ये दूसरे सीईओ की तुलना में काफी बेहतर है। उनका इशारा पराग अग्रवाल की ओर था। उन्होंने अपने कुत्ते को ब्रांडेड ब्लैक टी-शर्ट, चश्मा पहनाकर सीईओ की कुर्सी पर बैठा दिया। उसके आगे टेबल पर ट्विटर की कुछ फाइल्स भी रखी हुई है। उसकी तीन अलग-अलग तस्वीरें शेयर कर तारीफों के पुल बांधें। हालांकि लोगों को मस्क का ये मजाक पसंद नहीं आया। लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। ऐसा पहली बार नहीं है। मस्क पहले भी इस तरह का मजाक करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button