ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
राजस्थान

बूंदी में 10 वर्षीय बेटी से सौतेला पिता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पोक्सो एक्ट में दर्ज किया केस

राजस्थान : बूंदी में एक व्यक्ति पर दस वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार नाबालिग बेटी के साथ उसका सौतेला पिता दीपावली से लेकर अब तक दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर डराता धमकाता भी था। दो दिन पहले जब आरोपी शराब के नशे में मासूम को डराकर दुष्कर्म कर रहा था इसी दौरान उसकी मां ने यह नजारा देख लिया। इस पर आरोपी ने मां को भी धमकाने लगा तभी वहां पीड़िता की मौसी भी आ गई।

पीड़िता की मां ने अपनी बहन को पूरी बात बताई। इसके बाद ही पीड़िता के साथ मां और मौसी बूंदी बाल कल्याण समिति के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने मामले की जानकारी लेकर महिला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

Related Articles

Back to top button