ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

भाजपा के पास छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं : अमित शाह

अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। खासतौर पर कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस के आरोपों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा, लेकिन भाजपा के लिए छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं है।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। एक मंत्री के रूप में मेरे लिए इस पर बोलना सही नहीं है, लेकिन इसमें भाजपा के लिए छिपाने या इससे डरने के लिए कुछ भी नहीं है।

हाल ही में संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदाणी मुद्दे पर सरकार पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने इसको लेकर पीएम मोदी पर कई आरोप भी लगाए थे। राहुल के आरोपों पर भी अमित शाह ने जवाब दिया है। शाह ने कहा, “यह कांग्रेस नेता या उनकी स्क्रिप्ट राइटर को तय करना है कि वह क्या भाषण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “वह क्या भाषण देना चाहते हैं, यह उन्हें या उनके भाषण लेखकों को सोचना है।”अमित शाह ने राहुल गांधी के भाजपा पर लगाए ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कोई सवाल ही नहीं है। कोई भी आज तक भाजपा के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगा सका है। कांग्रेस काल में चाहे सीएजी हो या सीबीआई, उन्होंने भ्रष्टाचार का संज्ञान लेते हुए मामले दर्ज किए थे। उस दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए थे।”

 

Related Articles

Back to top button