ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर सर्जिकल स्ट्राइक होने की संभावना

मुंबई । महाराष्ट्र का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा. बजट सत्र 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा जबकि राज्य का बजट 9 मार्च को पेश किया जाएगा लेकिन क्या इस सत्र से पहले महाराष्ट्र में एक और राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक होगी? ऐसा सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल इस बात का खुलासा विधायक बच्चू कडू ने किया है। बच्चू कडू ने दावा किया है कि अगले 15 दिनों में 10-15 विधायक टूट जाएंगे। फ़िलहाल सरकार न केवल बहुमत में है बल्कि सुपर बहुमत में है। यहां-वहां 20-25 विधायक भी हो जाएं तो भी सरकार मजबूत रहेगी। बच्चू कडू ने भी विश्वास जताया कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। अन्य दलों के विधायक हैं वे भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने का कारण कोर्ट और पार्टी का दखल है। बच्चू कडू ने दावा किया है कि 10 से 15 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं लेकिन वे यह नहीं कहेंगे कि वे विधायक कौन सी पार्टी से हैं। बच्चू कडू ने कहा है कि ये विधायक सत्र से पहले पार्टी में शामिल होंगे. एक तरफ जहां बच्चू कडू ने यह दावा किया है वहीं 16 विधायकों की अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 14 फरवरी को सुनवाई होगी. बहरहाल कुछ दिनों में फिर राजनीतिक उथल पुथल होने की संभावना अभी से जताई जा रही है.

 

Related Articles

Back to top button