ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
व्यापार

सोना और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

आज से नए हफ्ते की शुरुआत हो गई है। इस हफ्ते अगर आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है यानी आज आपको गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए कम रुपये खर्च करने होंगे। आज सोने का भाव 57,000 रुपये के भी नीचे फिसल गए हैं।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 56715 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गए हैं।वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो सिल्वर का भाव भी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 66210 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने का भाव 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,864.99 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है।वहीं,चांदी का भाव 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 21.98 डॉलर के लेवल पर है।आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं।आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।गोल्ड ज्वेलरी खरीदते वक्त सबसे पहले उसकी शुद्धता का पता लगाएं।24 कैरट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है।गोल्ड ज्वेलरी 22 या 18 कैरट के सोने से बनती है।मतलब 22 कैरट गोल्ड के साथ 2 कैरट कोई और मेटल मिक्स किया जाता है।ज्वेलरी खरीदने से पहले हमेशा ज्वेलर से सोने की शुद्धता जान लें।

 

Related Articles

Back to top button