ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
व्यापार

इस हफ्ते 2000 रुपये सस्ता हुआ सोना

डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड की उथल-पुथल के बीच सोने की कीमतों में बीते सप्ताह में मुनाफावसूली का दबाव देखा गया। अप्रैल 2023 के लिए सोने का वायदा अनुबंध 56,780 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर समाप्त हुआ, जो 58,847 के लाइफ टाइम हाई से अब लगभग 2,000 रुपये नीचे है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,852 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद 1,865 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। चांदी की कीमतें भी पूरे सप्ताह दबाव में रहीं और इसमें एक प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने ओवरसोल्ड जोन से रिबाउंड किया है और इसने सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा दिया है। सप्ताह के मध्य में सोने की कीमतों में कुछ खरीदारी देखी गई, जब डॉलर इंडेक्स कुछ समय के लिए 103 के स्तर से नीचे चला गया। फिलहाल बाजार में सोने की कीमत के लिए सकारात्मक माहौल है और जानकार किसी को भी ‘गिरावट पर खरीदारी’ की रणनीति बनाए रखने की सलाह देते हैं।बीते हफ्ते अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ओवरसोल्ड जोन से उछाल देखा गया। इससे सोने पर ब्रेक लगा। शुक्रवार को मध्य सत्र के दौरान सोने का रेट बढ़ने लगा और डॉलर इंडेक्स 103 के स्तर से नीचे आ गया। शुक्रवार को पिछले कुछ घंटों के कारोबार में सोने में फिर से मुनाफावसूली देखी गई।

 

Related Articles

Back to top button