ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

मीडिया वालों की इस हरकत पर बुरी तरह पर भड़कीं मुनमुन दत्ता

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी न सिर्फ जेठालाल बल्कि फैंस के दिलों की भी धड़कन हैं। शो में बबीता जी का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन न सिर्फ शो में बल्कि रियल लाइफ में भी काफी मस्तमौला इंसान हैं। उन्हें हमेशा ही हस्ते देखा जाता है, लेकिर हाल ही एक इवेंट में ऐसा क्या हुआ जो एक्ट्रेस अचानक ही मीडिया वालो पर भड़क गईं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया की इस हरकत पर भड़कीं मुनमुन

‘तारक मेहता’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता हाल ही में  आईटीए अवार्ड्स में शिरकत करती नजर आईं थी। अवार्ड्स के दौरान एक्ट्रेस नियॉन कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इसी अवॉर्ड शो में इंटरव्यू देते समय बबिता रिपोर्टर्स पर भड़कती हुई नजर आईं। इंटरव्यू में बबिता और रिपोर्टर्स को फटकार लगाती हुए कहती हैं, ‘ये जो पीछे से ये…ओं.. उट-पटांग आवाजें निकालकर कमेंट्स करते हैं ये सुनाई देता है बाद में उनके वीडियो में ये करना बंद करें। बेहूदा जो पीछे से कमेंट करते हैं।’

बेहद गुस्से में दिखीं बबीता जी

इस दौरान रिपोर्टर्स से बात करते वक्त मुनमुन दत्ता काफी गुस्से में नजर आ रहीं थीं। उनके फेस एक्सप्रेशन से साफ पता चल रहा था कि उन्हें रिपोर्टर्स की हरकतों को लेकर काफी बुरा लगा। वो जिस तरह से अपनी बात कहने के बाद भी मीडिया वालों से बात कर रही हैं उससे साफा पता चल रहा है कि वो इंटरव्यू देने के बिल्कुल मूड में नहीं हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button