ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

गोवा पुलिस ने गुजरात में व्यवसायी को लूटने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

पणजी| गोवा पुलिस ने गुजरात के गांधीधाम में एक व्यवसायी पर हमला करने और उससे 40 लाख रुपये लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस ने कहा कि तीनों को कच्छ में उनके समकक्ष को सौंप दिया गया। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वालसन ने बताया कि 29 जनवरी को तीन आरोपी व्यक्तियों ने अपना नगर, गांधीधाम-गुजरात के एक व्यापारी पर हमला किया था और पिस्टल से गोली मारकर व्यवसायी को गंभीर चोट पहुंचाई थी। आरोपितों ने व्यवसायी से 40 लाख रुपये लूट लिए थे।

गांधीधाम पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया था।

कलंगुट में मौजूद इन तीन आरोपियों के बारे में सूचना मिलने के बाद गोवा पुलिस ने एक टीम गठित की और उत्तरी गोवा में कैंडोलिम के पास मनु सिंह ठाकोर को पकड़ा। बाद में अन्य दो आरोपियों छत्रपाल सिंह और सूरत सिंह को एक कैसीनो जहाज से गिरफ्तार किया गया।

गोवा पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा कच्छ (पूर्व) के सब इंस्पेक्टर एस.एस. वरु के नेतृत्व में टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Back to top button