ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शिवाजी मार्केट की दुकानें शिफ्ट करना फिर अटका 

इंदौर । बार-बार घोषणाए होती है नगर निगम के सामने स्थित शिवाजी मार्केट की दुकानें हटाई जाएगी। नदी का खुला कर दर्शनीय बनाया जाएगा लेकिन दुकानें कब हटेगी। इसके लिए तारीख पर तारीख जैसी हालत है। फैसला हो ही नहीं पा रहा है कि नदी को सुंदर स्वरूप दिया जाए।

शिवाजी मार्केट के व्यापारियों को नंदलालपुरा के नए बनाए गए मार्केट मेंं शिफ्ट करना है। वहां सब कुछ बनकर तैयार है लेकिन नगर निगम प्रशासन शिवाजी मार्केट के व्यापारियों को दुकानों का अलॉटमेंट नहीं कर पाया है। व्यापारी भी खुश है कि कितने दिन हो सके यहीं पर डटे रहो। व्यापारियों का कहना है कि 2023 के चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। नेतागिरी करके दुकानों को यहीं रखेंगे हटने का तो सवाल ही नहीं है। शिवाजी मार्केट  में 600 से ज्यादा दुकानें है। कई व्यापारियों ने तोड़ाफोड़ी करके अड़ोसी पडोसी की दुकानें खरीदकर दुकानों की चौडाई बढ़ा ली है। ऐसे व्यापारी भी नंदलालपुरा मार्केट में ज्यादा जगह मांग रहे है। व्यापारियों की तरह तरह की मांगों को नगर निगम प्रशासन कैसे पूरा करेगा। अब तक नगर निगम प्रशासन समझाइश से आगे नहीं बढ़ा है। जब तक सख्त रूख अख्तियार नहीं किया जाता तब तक शिवाजी मार्केट हटना व नदी खुली करना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button