ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

विस्तारा की फ्लाइट में नशे में धुत महिला ने क्रू मेंबर से मारपीट के बाद उतारे कपड़े, महिला गिरफ्तार…

मुंबई : अबु धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट (यूके-256) में इटली की रहने वाली एक महिला ने फ्लाइट में कपड़े उतार दिए और इधर-उधर घूमने लगी। रोकने पर महिला ने क्रू मेंबर्स से बदसलूकी की और हाथापाई पर भी उतारू हो गई। मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल की गई है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसके बाद महिला को जमानत दे दी गई है।

पुलिस ने बताया, इटली की रहने वाली महिला फ्लाइट के दौरान बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई, जबकि उसके पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था। जब क्रू मेंबर ने उसे अपनी सीट पर जाने को कहा, तो महिला उनसे बत्तमीजी करने लगी। उसने एक क्रू मेंबर को मुक्का मारा तो एक पर थूका भी। इसके बाद महिला ने कपड़े उतार दिए और इधर-उधर घूमने लगी।

महिला के इस तरह के व्यवहार से फ्लाइट में हंगामा मच गया। इसके बाद कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर ने महिला को पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए। महिला को एक सीट से बांध दिया गया और फ्लाइट के लैंड होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में विस्तारा एयरलाइंस की ओर से भी बयान जारी किया है।

विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा, पायलट ने अन्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नियमित घोषणाएं कीं। हालांकि, महिला के न मानने पर सुरक्षा एजेंसियों को फ्लाइट लैंड होने पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया। उन्होंने कहा, एसओपी के अनुसार घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। विस्तारा अपने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ है।

Related Articles

Back to top button