ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

टोल नाका कर्मचारियों पर भड़के सौंसर विधायक, अंदर कराने की दी धमकी

छिंदवाड़ा ।    नेशनल हाइवे-547 छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर महाराष्ट्र सीमा पर स्थित केलवद टोल नाके पर सौंसर विधायक विजय चौरे भड़क गए। उनके वाहन में विधायक का बोर्ड लगा होने के बाद भी उनसे आइडी कार्ड मांगने पर वे नाराज हो गए और टोल कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाने लगे। उन्‍होंने टोल कर्मचारी को धमकाते हुए कहा कि दो मिनट में अंदर करा दूंगा। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर सौंसर के पूर्व विधायक नानाभाउ मोहोड़ ने कहा कि अब कांग्रेस के विधायक गुंडागर्दी भी करने लगे हैं। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा टोल टैक्स के कर्मचारियों या जनता के साथ इस प्रकार का कार्य अशोभनीय एवं निंदनीय है।नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि टोल का पैसा देश के विकास के लिए होता है, एक आम नागरिक भी टोल का पैसा देता है और वीडियो में दिखा रहा है कि अपनी गाड़ियां छुड़वाने के लिए विधायक कर्मचारियों से गाली-गलौच तथा अभद्रता कर रहे हैं। वहीं इस बारे में जब विधायक विजय चौरे से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि टोल कर्मचारी बदतमीजी से बात कर रहा था। टोल नाके पर रंगदारी से वसूली की जा रही है। अक्सर ही यहां से शिकायतें प्राप्त होती हैं। जब जनप्रतिनिधियों से इस तरह बर्ताव किया जाता है तो आमजन की क्या स्थिति होती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां एंबुलेंस को भी दस से 15 मिनट तक रोका जाता है।

यह है मामला

विधायक विजय चौरे का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो शुक्रवार दोपहर 3.45 बजे का है, वे महाराष्ट्र के सावनरे से एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी टोल नाका कर्मचारियों ने उनका वाहन रोक लिया। विधायक के मुताबिक कुछ घंटे पहले ही वो सावनेर गए थे। जाते समय भी रोका गया था, लौटते समय फिर रोके जाने पर उन्‍हें गुस्‍सा आ गया। उनके मुताबिक कर्मचारी बदतमीजी से बात कर रहा था।

Related Articles

Back to top button