ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पर्यावास भवन में तीसरी मंजिल पर खाद्य विभाग के दफ्तर में भड़की आग, फर्नीचर, दस्‍तावेज, कंप्‍यूटर जलकर खाक

भोपाल ।  अरेरा हिल्स स्थित पर्यावास भवन की तीसरी मंजिल में स्‍थित खाद्य आपूर्ति निगम के दफ्तर में आग लगने की वजह से कम्प्यूटर, एसी समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामान के साथ महत्वपूर्ण दस्तावजे जल गए। सीढ़ियों से ऊपर जाने का रास्ता बंद होने से 170 फीट ऊंची हाइड्रोलिक मशीन की मदद से तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। नगर निगम के अग्निशमन अमला प्रभारी रामेश्वर नील ने बताया कि पर्यावास भवन की तीसरी मंजिल पर खाद्य आपूर्ति निगम का कार्यालय है। 25-26 जनवरी की दरमियानी रात यहां आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी गई थी। इसके बाद मौके पर पर बोगदा पूल से तीन, फतेहगढ़ और बैरागढ़ फायर स्टेशन से एक-एक दमकल के साथ हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन भेजी गई थी। इमारत में जिस स्थान पर कार्यालय था, वहां पहुंचने का रास्ता नहीं था। ऐसे में हाइड्रोलिक मशीन की मदद से इमारत के पीछे 70 मीटर ऊंचाई पर कार्यालय का कांच तोड़तकर आग बुझाई गई। खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने बताया कि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

कार्यालय में नहीं थी वेंटिलेशन की जगह

दमकलकर्मी नौशाद अली ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम के कार्यालय में रात को जिस समय आग लगी, कोई मौजूद नहीं था। पर्यावास भवन के गेट पर सुरक्षा गार्ड थे। जिस कार्यालय में आग लगी, वहां वेंटिलेशन की सुविधा भी नहीं थी। इससे आग अंदर ही जलती रही, जब इसकी लपटें बाहर निकलने लगी तो सुरक्षा गार्डों को जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। यदि समय पर आग लगने की सूचना मिल जाती तो नुकसान कम होता।

Related Articles

Back to top button